फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: 'टेंशन में पेंशन को बढ़ाया', सीएम नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव

Sat, 21 Jun 2025 07:31 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जिसको लेकर अब RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि, बिहार में इस बार महागठबंधन सरकार आ रही है और इसलिए नीतीश कुमार ने टेंशन में पेंशन को बढ़ाया है और उन्होंने हमारी योजनाओं की नकल की है...

बता दें कि, बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बुजुर्गों दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के लिए पेंशन राशि बढ़ा दी है। पहले यह 400 रुपये थी, अब इसे 1100 रुपये कर दिया गया है। वहीं, इसको लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा हैं। तेजस्वी यादव ने कहा,  "...असलीयत यही है कि जनता की महागठबंधन सरकार आ रही है और इसलिए नीतीश कुमार ने टेंशन में पेंशन को बढ़ाया है और उन्होंने हमारी योजनाओं की नकल की है..." सुनिए, तेजस्वी यादव ने अपने बयान में क्या कुछ कहा है?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें