मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए उग्र किसान आंदोलन में पुलिस की गोलियों से मारे गए किसानों के बारे में चौकानेवाली बात पता चली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन पांच की मंदसौर में किसान आंदोलन में गोली लगने से मौत हुई है वो खेतिहर किसान नहीं हैं। मारे गए पांच लोगों में से एक छात्र था, बाकी के लोग दूसरों के खेत पर काम करनेवाले मजदूर थे। ये सभी किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए जुटे थे और इसी दौरान हुई फायरिंग में इनकी जान चली गई।