मेष राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे, जिसका आपको अच्छा खासा फायदा मिलेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाने के लिए खर्चा भी अधिक करेंगे। यदि आपके परिवार में सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आप किसी काम को लेकर कल पर ना डालें।
वृषभ राशि
आज आपको धन का लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करने की आवश्यकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पेंटिंग पड़ा था, तो वह भी पूरा करने के लिए आप समय निकालेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिल सकता है और बांस आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन आपका वाहन की अकस्मात खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। संतान की संगति पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के लिए बेहतर रहेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोग किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़े। आपको किसी दूसरे नौकरी का बुलावा आ सकता है, लेकिन फिलहाल आप पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए रुपए पैसे से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवन साथी के लिए आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपकी कोई समस्या यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो उसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी करेंगे। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।