इस हफ्ते में अस्तांगत बुध का राशि परिवर्तन होगा और वह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आएंगे और सूर्य से संयोग करेंगे। सूर्य के साथ बुध का संबंध एवं अन्य ग्रहों की स्थिति का आपकी राशि पर क्या असर होगा जानने के लिए पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः बिना पढ़े कागजातों पर हस्ताक्षर न करें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप काफी भावनात्मक समय गुजारेंगे। आप किसी पुराने दोस्त या प्यार के साथ पुन: जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आप में से कई लोगों के लिए एक नए रिश्ते में बंधने की पूरी संभावना है। आप ज्याद समय बाहर जाएंगे और नए लोगों से भी मिलेंगे। आपको नई चीजों की खोज करना पसंद है जो आप इस वक्त कर रहे हैं। काम के मामले में किसी भी दस्तावेज पर दस्तखत करने से पहले दो बार सोच लें।
विज्ञापन
वृष राशिः जिन्दगी में परिवर्तन लाने के लिए समर्पित रहेंगे
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप अपनी जिन्दगी में परिवर्तन लाने के लिए समर्पित रहेंगे। सही कदम उठाने के लिए यही समय ठीक है; चीजों को संतोषजनक बनाने की तरफ काम करें। परेशानी को नज़र अंदाज करने से ये गायब नहीं होने वाली हैं, बल्कि इनको खत्म करने के लिए सही दिशा में नया रास्ता अपना कर आगे बढ़ें। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है यह आप पर निर्भर करेगा कि आप इन परिणामों को अपने लाभ में कैसे परिवर्तित करें।
मिथुन राशिः जीवन में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप खुद को आशंकित महसूस करेंगे लेकिन आप अपने जीवन में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्रेम जीवन इस सप्ताह आपको काफी व्यस्त रखेगा। व्यवसायिक स्तर पर भी आप अपने कुछ कार्यों पर विकास देखेंगे। आपकी कई योजनाएं इस समय लटकी हुई है। उन योजनाओं को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं का प्रयोग करें।
विज्ञापन
कर्क राशिः वाद-विवाद से बचें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस हफ्ते कार्यस्थल पर किसी भी तरह बिना बात की बहस में ना पड़ें क्योंकि स्थिति अभी अनुकूल नहीं है। अपने कार्यस्थल की नीति व नियमों के अनुसार अनुचरण करें यदि आप अनावश्यक परेशानी में नहीं पड़ना चाहते हैं। आपके रवैये में बदलाव आपका पूरा हफ्ता आनंददायक बना देगा। इसके अलावा अगर आप रूके हुए काम को जल्द ही निपटाना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपका निजी जीवन बहुत ही रोमांचपूर्ण होने वाला है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपकी ज़िन्दगी में कुछ रोमांचक होने के पूरे आसार हैं। अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में होने वाले परिवर्तन से आप बहुत खुश होंगे। आपका निजी जीवन बहुत ही रोमांचपूर्ण होने वाला है क्योंकि आप किसी खास व्यक्ति से मिलेंगे जिसके साथ आप एक गंभीर रिश्ते में बंधना चाहेंगे। एक महत्वपूर्ण मामला जो आपको परेशान किए हुए था हल हो जाएगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः गलतफहमियां आपके चारों तरफ रहेंगी
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
अचानक किसी परेशानी के आने से आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। गलतफहमियां आपके चारों तरफ रहेंगी और उनसे निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। अपने मौजूदा रिश्ते में आपको कुछ परेशानी आ सकती है। अगर आपने ध्यान नही दिया तो कैरियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका आप गवां देंगे। कुल मिलाकर जीवन के हर पहलु के प्रति आपको इस हफ्ते थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला राशिः आपकी प्रेम कहानी में फिर से बहार आएगी
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह किसी बाहर वाले व्यक्ति को आप और आपके साथी के बीच दखलंदाजी ना करने दे अन्यथा आपके बीच और भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कोई आर्थिक मुद्दा सुलझाने में आपको खासी परेशानी हो सकती है। यदि आप इस समस्या को करीब से देखें तो इसमें कुछ परिवर्तन कर इस समस्या से भी लाभ प्राप्त कर सकते है। हालाँकि व्यवसायिक स्तर पर आप किसी के साथ विवाद में पड़ सकते हैं। आपकी प्रेम कहानी में फिर से बहार आएगी।
वृश्चिक राशिः यह सप्ताह सबक सिखाने वाला हो सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
जो जातक अपने फैसले लेने के लिये दूसरों पर निर्भर रहते हैं उनके लिये यह सप्ताह सबक सिखाने वाला हो सकता है। लेकिन इसका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक रहने के आसार हैं क्योंकि इसी के कारण आप आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको स्वयं अपनी राय दमदार लगेगी और दूसरे भी उस पर गौर फरमाएंगे। आपका निर्णय बाकी सबके निर्णयों से अधिक मूल्यवान होगा। खुद पर विश्वास करें। अपने फैसलों के प्रति निश्चिंत रहे। अपने विश्वास के बल बूते ही आप अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।
धनु राशिः जीवन में रोमांच लाने के लिए कोई भी जोखिम ना लें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आप इस सप्ताह यह पाएँगे कि आपके मन में कई इच्छाएँ उफान मार रही है। खासतौर पर आप किसी यात्रा पर जाने के इच्छुक है। चूँकि आर्थिक स्थिति भी सामान्य है इसलिए आप किसी यात्रा पर जा सकते है। अधिकांश समय आपका स्वास्थय बेहतर रहेगा किन्तु दुर्घटना के योग भी दिखाई दे रहे है। इसलिए यदि यात्रा पर जाए तो जीवन में रोमांच लाने के लिए कोई भी जोखिम ना लें। रोमांटिक स्तर पर कुछ एक बातों पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा आपका सम्बन्ध अच्छा रहेगा। व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपमें से अधिकांश व्यक्तियों के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी करते है उन्हें भी अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है।
मकर राशिः आपको अपनी अलोचना सुननी पड़ सकती है
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस पूरे सप्ताह आप को अपनी आलोचना सुनने के लिए तैयार रहना होगा। इससे प्रभावित होने की बजाय, इन बातों से प्रेरणा लें और खुद में सुधार लाने के लिए अपने अनुभव का प्रयोग करें। रोमांटिक जीवन के लिहाज से आपको अपनी भावनाएं व्यक्त करने का एक खूबसूरत अवसर मिल सकता है। आर्थिक तौर पर हो सकता है आप इस सप्ताह अपने बिलों के भुगतान के लिए चिंतित रहेंगे।
कुंभ राशिः आपका प्रदर्शन हर काम में बेहतरीन हो सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप ढ़ेर सारी मौज मस्ती करेंगे। कामकाजी जीवन में भी आपका प्रदर्शन हर काम में बेहतरीन हो सकता है। लेकिन छोटी-छोटी बातों से अपना मूड न खराब करें। अपने जोश को ठंड़ा न होने दें, सब कुछ आपके अनुसार रहने की उम्मीद है। आपके रिश्तों में नई मिठास आने से आप करीब आएंगे। दोस्त और साथी आपकी खुशियों का कारण हो सकते हैं।
इस सप्ताह आपके जीवन में काफी हलचल रहेगी और अपने घर में खुशियां लाने के लिए आपको थोड़े अधिक प्रयास करने होंगे। इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आप दूसरे व्यक्तियों का नजरिया समझे और आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता के लिए आगे बढे। बहरहाल इस सप्ताह के अंत तक आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपको अपनी कुछ अनसुलझी समस्याओं का समाधान भी मिलने के आसार हैं जिससे आपको काफी खुशी मिल सकती है।