फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बिठाकर 'लूट' ली महिला

Mon, 26 Aug 2013 10:02 PM IST
अमर उजाला, नवाज, बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से भाई के जन्मदिन पर हरिद्वार मिलने आ रही बुजुर्ग महिला उर्मिला को बहादराबाद तिराहे के पास कार सवार महिलाओं और दो युवकों ने कार में बिठाकर लूट लिया। आरोप है कि महिला के कुंडल और मंगलसूत्र लूटा गया।
विज्ञापन


महिला घटना के बारे में ठोस जानकारी नहीं दे पा रही है। फिलहाल परिजनों ने मुकदमा लिखाने से मना कर दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश कर रही है।

गाड़ी में ले गए
बहादराबाद थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि पैंसठ वर्षीय उर्मिला पत्नी घनश्याम निवासी नूगांव, बेहट, सहारनपुर सोमवार को बहादराबाद तिराहे पर खड़ी थी।

हरिद्वार में वह अपने भाई प्रेम सिंह से मिलने आई थी। तभी कार में सवा तीन महिलाएं और दो पुरुष उसके पास आए और उसे अपने साथ गाड़ी में बिठा कर ले गए।

कुंडल और मंगलसूत्र लूटे
आरोप है कि रुड़की मार्ग पर गाड़ी में बैठे लोगों ने कान के कुंडल और मंगलसूत्र उतरवा लिए और उसे गाड़ी से नीचे फेंक गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला के ब्यान और घटना के तथ्यों में विरोधाभास है। परिजनों की ओर से मुकदमा लिखाने से इंकार कर दिया गया है। आला अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें