फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगदासपुर में गंगा का खौफ

Fri, 28 Jun 2013 06:55 PM IST
लक्सर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगदासपुर गांव में लगातार बढ़ रहे गंगा के पानी से हालात खराब हो रहे हैं। अब तक 30 परिवार दूसरे गांवों में रिश्तेदारी में शरण ले चुके हैं। कई परिवारों ने अपने पशुओं के साथ गांव छोड़ दिया है। जो लोग गांव में हैं, उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


गंगा पर बने सोपरी तटबंध टूटने के बाद लक्सर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया है। शेरपुरबेला के बाद गंगदासपुर गांव के ग्रामीण भी गांव छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

गंगा का पानी गांव में भरने के बाद परेशान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। बुधवार को गांव के दस परिवारों ने गांव छोड़कर आसपास के गांवों में रिश्तेदारी में शरण ली थी। शुक्रवार को भी 20 परिवारों ने गांव छोड़ दिया है।
विज्ञापन


राहत शिविरों में नहीं सुविधाएं
कई परिवारों ने अपने पशुओं के साथ रिश्तेदारी में शरण ले रखी है। ग्रामीण राम मेहर, सुखपाल, कालूराम, नेत्रपाल का कहना है कि रायसी में कुछ राहत शिविर बनाए गए हैं, लेकिन वहां सुविधाएं कुछ भी नहीं। प्लास्टिक के टेंट के अंदर कैसे रहेंगे। खाने-पीने के इंतजाम भी ठीक नहीं हैं। इसलिए ग्रामीण ऐसे शिविरों में जाने की बजाय रिश्तेदारी में जाना पसंद कर रहे हैं।

तहसीलदार सोहन सिंह का कहना है कि गंगदासपुर के उन्हीं परिवारों ने दूसरी जगह शरण ली है, जिनके घरों के अंदर तक पानी आ गया है। बाकी परिवार अभी गांव में ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के लिए रायसी में शिविर लगाया गया है। ग्रामीण चाहें तो रायसी शिविर में ठहर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें