फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न खाता न बही जो हरीश कहें वह सही: विजय बहुगुणा

Fri, 22 Apr 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विजय बहुगुणा - फोटो : ANI
विज्ञापन
हरीश रावत सरकार के बागी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि हरीश रावत बिना कोर्ट ऑर्डर के मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठ गए हैं जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है।
विज्ञापन


बहुगुणा ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि 'न खाता न बही जो हरीश कहें वह सही'। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने मौखिक आदेश दिया है और इभी कोर्ट के आदेश पर दस्तखत नहीं हुए हैं।

इस स्थिति में हरीश रावत कैसे सरकार में बैठकर काम कर रहे हैं। अपने ऐसे रवैये से वह मजाक बन गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की पद और गरिमा का कोई लिहाज नहीं

विजय बहुगुणा - फोटो : file photo
ब‌हुगुणा ने कहा कि हरीश रावत की ऐसी ही कार्यशैली के कारण ही मैंने उनसे दूरी बनाई है। राज्यपाल को हरीश रावत को रोकना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही चल रही है और रावत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए हैं। हरीश रावत जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं जो कि संविधान का निरादर है। हाईकोर्ट के फैसले को गलत मानते हुए विजय बहुगुणा ने कहा कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है और वहां जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत को मुख्यमंत्री की पद और गरिमा का कोई लिहाज नहीं है इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की गरिमा तार-तार हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें