फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा का पलटवार, बातचीत का प्रमाण सार्वजनिक करें

Sun, 08 May 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विजय बहुगुणा - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि मैंने लंबे अरसे से मंत्री प्रसाद नैथानी तो क्या किसी कांग्रेस विधायक से भी बात नहीं की है।
विज्ञापन


नैथानी मुझपर जो आरोप लगा रहे हैं कि मैंने उन्हें भाजपा के पक्ष में आने का प्रलोभन दिया है, यह सरासर झूठ है। मैं नैथानी से कहना चाहता हूं कि या तो वह राजनीति छोड़ दे या मैंने उन्हें फोन किया है, इसका प्रमाण सामने रखे। 

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि अब टेक्नोलोजी इतनी बढ़ गई है कि तुम कहां हो और किससे बात कर रहे हो, ये सारे प्रमाण ऑनलाइन रहते हैं। मैंने यदि नैथानी से या किसी कांग्रेसी विधायक से बात की होगी तो कोई प्रमाण, कॉल डिटेल आदि कुछ तो होगा।
विज्ञापन


ऐसे आरोप लगाने से क्या होता है। लंबा समय हो गया, मैंने किसी पीडीएफ या कांग्रेस के विधायक से बात नहीं की। किसी के पास साक्ष्य हो तो सार्वजनिक करे, जबानी जमाखर्च ना करे। तोड़ फोड़ का काम तो नैथानी के नेता हरीश रावत करते है, हम नहीं करते।
विज्ञापन


हरीश रावत ही अपनी सरकार बनाने के लिए जोड़ तोड़ कर रहे हैं। क्योंकि वह सत्तालोलुप हो चुके है और उन्हें राज्य के कल्याण से कुछ लेना देना नहीं रह गया है। नैथानी को नसीहत है कि साफ सुथरी राजनीति करे, आरोप प्रत्यारोप ना लगाए और कुर्सी से चिपकने के बजाय जनता की तरफ भी देखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें