फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जंगल में आग लगाता दिखा व्यक्ति

Thu, 05 May 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : demo
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बाइक सवार व्यक्ति आग लगाते हुए दिख रहा है। इस संबंध में डीएफओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में आग की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई है। मरने वालों की संख्या नैनीताल में दो और पौड़ी में दो हो गई है। अभी तक नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, चमोली, कोटद्वार में एक-एक व्यक्ति की मौत रिपोर्ट आई है।

16 व्यक्ति घायल और सात पशु मरे हैं। आग की अब तक 1681 घटनाएं हुई हैं। 3739 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। 

मौसम के बदले मिजाज से आग पर काबू 
उत्तराखंड के मध्य हिमालयी क्षेत्र में बेकाबू हो रहे आग के कदम मौसम के बदले मिजाज से ठिठक गए हैं। पहाड़ों पर बारिश से आग की लपटों के तेवर ढीले पड़ गए हैं। फिर भी जंगलों में हर घंटे में चार नए स्थानों पर आग लगी है। 
विज्ञापन


21 घंटों के अंदर आग की 90 घटनाएं हुईं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य कर्मचारियों की मुस्तैदी से 76 जगहों पर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं आग से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। पिथौरागढ़ में आग लगाने के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में शासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण अभी और लग सकती आग

कुटलैहड़ के जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के जंगलों में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। गर्मी का मौसम होने की वजह से अभी और आग की घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन घटना होते ही उस पर तत्परता से काबू पा लिया जाएगा। इसके लिए फायर फाइटिंग टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। 

बताया कि 90 आग की घटनाओं में 76 पर काबू पा लिया गया, सिर्फ 14 स्थानों पर एक्टिव फायर रही। मंगलवार को 26 और सोमवार को 70 स्थानों पर एक्टिव फायर रही थी। बुधवार को आग बुझाने के लिए वायु सेना के हेलीकाप्टरों के प्रयोग की भी जरूरत नहीं पड़ी।

सरकारी कर्मी के आश्रित को मिलेगी नौकरी
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि आग की घटनाओं में अगर किसी सरकारी कर्मचारी की ऑन ड्यूटी मौत होती है तो मुआवजा के साथ मृतक के परिवार से एक आश्रित को नौकरी दी जाएगी। गत दिवस आग की घटना में मरे फायर वॉचर की पत्नी को उसके पद पर रखा जाएगा। सेवा की सभी शर्तें मान्य रहेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें