फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार के मुखिया डॉ. पंड्या राज्यसभा के लिए मनोनीत

Thu, 05 May 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गायत्री परिवार के मुखिया डॉ. पंड्या राज्यसभा के सदस्य मनोनीत
  • - मीडिया हस्तियों को उच्च सदन में भेजने की अटकलों पर सरकार ने लगाया विराम
  • - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत पसंद हैं डॉ. पंड्या
विज्ञापन
डॉ. प्रणव पंड्या - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुखिया डॉ. प्रणव पंड्या को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इससे मीडिया से जुड़ी चर्चित हस्तियों में से किसी एक को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
विज्ञापन


सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ. पंड्या को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। डॉ. पंड्या गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के दामाद हैं।

इसके अलावा वर्तमान में डॉ. पंड्या हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति, अखंड ज्योति के संपादक ओर स्वामी विवेकानंद योगविद्या महापीठम के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें वैज्ञानिक आध्यात्मिकता का मार्गदर्शक भी माना जाता है। गौरतलब है कि गायत्री परिवार के देश भर में करोड़ों अनुयायी हैं। विदेशों में भी इसकी हजारों शाखाएं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी के बेहद खास लोगों में हैं शुमार

प्रणव पंड्या प्रधानमंत्री ‌की निजी पसंद हैं। - फोटो : ‌file photo
सूत्रों के मुताबिक डॉ पंड्या प्रधानमंत्री मोदी के बेहद करीबी हैं और उनका चयन पीएम मोदी की व्यक्तिगत पसंद है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री के 11 सूत्रीय कार्यक्रम में डॉ. पंड्या की अहम भूमिका रही है। खास तौर से प्रधानमंत्री की ओर से छेड़ा गया स्वच्छता अभियान का सुझाव भी डॉ. पंड्या की ओर से आया था।

पेशे से डॉक्टर, प्रणव पंड्या श्रीराम शर्मा के करीब आने के बाद भारतीय संस्कृति को दुनिया में नया आयाम देने की मुहिम से जुड़े।

इससे पहले छह हस्तियां राज्यसभा के लिए हुईं मनोनीत
मोदी सरकार इससे पहले छह हस्तियों को राज्यसभा में मनोनीत कर चुकी है। बीते 22 अप्रैल को राष्ट्रपति ने पूर्व क्रिकेटर और दो बार सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्घू, मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी, पत्रकार स्वपन दासगुप्ता, सुब्रह्मण्यम स्वामी, नरेंद्र जाधव और मुक्केबाज मैरीकॉम को उच्च सदन के लिए मनोनीत किया था। रिक्त पड़ी एक सीट पर तब मीडिया से जुड़ी हस्तियों के नाम पर विचार-विमर्श की अटकलें थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें