फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा: जानिए, दिनभर की 8 बड़ी खबरें

Fri, 21 Jun 2013 10:08 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई आपदा में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। दिनभर के घटनाक्रम और आने वाले कल की संभावनाओं पर एक नजर।
विज्ञापन

अब तक का घटनाक्रम

34,000 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है
50,000 से अधिक लोग अब भी विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं
207 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है अब तक
556 लोगों के मरने की पुष्टि की मुख्यमंत्री कार्यालय ने
राहत एजेंसियों के मुताबिक हजारों की संख्या में हैं मृतक
43 विमान लगे हैं राहत व बचाव कार्य में भारतीय वायुसेना के
207 मोबाइल टावरों को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं

दुग्गल बने नोडल अधिकारी
उत्तराखंड में राहत व बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों के बीच तालमेल की शिकायतें मिलने के बाद केंद्र ने पूर्व गृह सचिव वीके दुग्गल को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

एयर इंडिया और रेलवे भी मदद को आगे आए
- एयर इंडिया ने उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए अपने बेसिक किराए में 50 फीसदी की छूट की घोषणा की है। एयरलाइंस देहरादून से अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू करेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

पवन हंस ने अपने तीन हेलीकॉप्टरों को राहत कार्य में लगाया है।

वहीं, रेलवे फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। पीड़ितों को देहरादून और हरिद्वार से उनके घरों तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा।

फिर बिगड़ सकता है मौसम
- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 24 जून से एक बार फिर से मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की है।

ऐसे में यहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना के पास लगभग 48 घंटे का समय है, क्योंकि मौसम खराब होने से दुर्गम इलाकों में राहत और बचाव अभियान में भारी मुश्किल आ सकती है।

भाजपा और कांग्रेस भी मदद को आगे बढ़ीं
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने सभी पार्टी सांसदों और विधायकों से एक महीने का वेतन उत्तराखंड में राहत कार्यों के लिए दान करने को कहा है।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे फंसे लोगों की मदद के लिए राहत कोष में दिल खोल कर दान दें।

डीएनए सैंपल से होगी शवों की पहचान
- उत्तराखंड में मारे गए लोगों के शव नदियों में बहकर उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहे हैं। प्रदेश की नदियों से कई अज्ञात शव मिले हैं।

इनकी पहचान के लिए प्रदेश पुलिस ने अपने सभी जिला प्रमुखों को इन शवों के डीएनए सैंपल संरक्षित करने को कहा है।

और हेलीकॉप्टरों की जरूरत
- भयावह आपदा को देखते हुए 45 हेलीकॉप्टर और अन्य विमानों की मदद से हो रही कोशिशें फिलहाल नाकाफी साबित हो रही हैं।

सेना की मध्य कमान के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत ने भी कहा है कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना को और हेलीकॉप्टरों की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि एक हेलीकॉप्टर से एक बार में 20-25 लोगों को ले जाया जा सकता है, लेकिन यहां हजारों लोग फंसे हैं।

राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश
- उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बहुगुणा पर बरस रहा लोगों का गुस्सा
भयावह आपदा के बीच छह दिन से लाचारगी हालत में फंसे उत्तराखंड के लोग राज्य सरकार के रवैये से बेहद गुस्से में हैं। शुक्रवार को इस गुस्से का सामना मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और अन्य मंत्रियों को भी करना पड़ा।
विज्ञापन


जब बहुगुणा हालात का जायजा लेने जोशीमठ पहुंचे तो वहां गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमकर खरीखोटी सुनाई। वहां मौजूद स्थानीय विधायक की तो बहुगुणा से बहस ही हो गई।

विधायक ने मुख्यमंत्री से यहां तक कहा कि आप हमें धमका रहे हैं। देहरादून में सड़क जाम कर आपदा राहत मंत्री का भी घेराव किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें