फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लोकगीत प्रतियोगिता में युवक मंगल दल साल्ड प्रथम

Sun, 26 Oct 2025 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
भटवाड़ी में आयोजित युवा महोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित हुआ युवा महोत्सव
विज्ञापन

भटवाड़ी। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से रामलीला मैदान में स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव पर युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें लोक गीत प्रतियोगिता में युवक मंगल दल साल्ड, भाषण में स्वाति नौटियाल, लोक नृत्य बाड़ाहाट रंगमंच प्रथम रहा।
महोत्सव का शुभारंभ ममता पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में जो प्रतिभा छुपी है जिन्हें किसी कारणों से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर नहीं मिलता उन्हें एक मंच प्रदान करना है। इसी के तहत देश के प्रत्येक विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर भटवाड़ी की छात्र-छात्राओं ने स्वागतगान और विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने स्वस्ती वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीत प्रतियोगिता में युवक मंगल दल साल्ड प्रथम, गंगा घाटी संस्कृति द्वितीय और जीपीजी कॉलेज उत्तरकाशी तृतीय रहे। भाषण में भानु प्रताप द्वितीय और गौतम रावत तृतीय रहे। लोकनृत्य में बाड़ाहाट रंगमंच प्रथम, महिला मंगल दल साल्ड द्वितीय और महिला मंगल दल भुक्की तृतीय रहा। इस मौके पर जेष्ठ प्रमुख मीरा, कनिष्ठ प्रमुख योगेश डंगवाल, सहायक खंड विकास अधिकारी बीएस रावत, ग्राम प्रधान विवेक नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आसिता नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें