मोरी से जखोल जा रहा एक बोलेरो फफराला खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
थानाध्यक्ष केदार सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को बोलेरो मोरी से जखोल की ओर जा रहा था। फफराला खड्ड के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब साठ मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार रमेश (24) पुत्र मैंबर सिंह निवासी जखोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक ज्ञान सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने शव तथा घायल को सड़क तक पहुंचाया। घायल को देहरादून रेफर किया गया है।