फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों लापता

Sun, 31 May 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दयारा बुग्याल ट्रैकिंग पर गए थे पांच ट्रैकर्स, लापता की सूचना साथियों ने दी पुलिस को
विज्ञापन

वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी है खोजबीन में
उत्तरकाशी। बीती शुक्रवार को दयारा बुग्याल ट्रैकिंग पर गए पांच ट्रैकर्स में शामिल एक महिला ट्रैकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मचा है। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों का कहना है कि वह रात में टैंट से बाहर आई और उसके बाद नहीं लौटी। इसके बाद वन विभाग सहित एसडीआरएफ और पुलिस दयारा बुग्याल के आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन अभियान चला रही है लेकिन दो दिन बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है।
बीते शुक्रवार को ट्रैकिंग एजेंसी ब्रोमाउंटेन के माध्यम से पांच पांच सदस्य दल दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग के लिए निकले। रात को उन्होंने गोई में टैंट लगाया और इस दौरान दो युवक और एक युवती एक साथ रुके थे। अन्य लोग दूसरे टैंट में रुके हुए थे। उसके बाद से युवती अचानक संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी टकनौर रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि शनिवार सुबह ट्रैकिंग एजेंसी से जुड़े लोगों ने जानकारी दी कि उनके दल से एक युवती देर रात से लापता है। उसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। शनिवार शाम से वन विभाग सहित एसडीआरएफ और पुलिस दयारा बुग्याल और ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पर्यटन विभाग के पोर्टल पर लापता का नाम बबीता पांडे 30 वर्षीय और पता नैनीताल बताया गया है। रविवार शाम तक लापता युवती का कुछ पता नहीं लग पाया। साथ ही उसके सभी साथियों को पूछताछ के लिए रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें