फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोबाइल उठाने के दौरान युवक खाई में गिरा, मौत

Thu, 21 May 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ युवक कुटेटी-जसपुर सिल्याण रोड पर घूमने गया था
विज्ञापन

उत्तरकाशी। कुटेटी के समीप खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब घूमते समय युवक का फोन गिर गया था। वह फोन के लिए थोड़ा आगे बढ़ा और खाई में गिर गया।
बुधवार शाम करीब छह बजे एक युवक दो दोस्तों के साथ कुटेटी-जसपुर सिल्याण रोड पर घूमने गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटकर सड़क से नीचे गिर गया। मोबाइल उठाने के लिए जैसे ही वह नीचे उतरा उसका पैर पिरूल से फिसल गया और वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान विकास गुसाईं (34) पुत्र देवेन्द्र सिंह गुसाईं, निवासी ग्राम कन्सेण, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया गया कि विकास ट्रैकिंग दल के साथ कुकिंग का कार्य करता था। वहीं उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त राहुल सिंह रावत पुत्र चतर सिंह रावत (33), निवासी ग्राम बौंगा, और त्रिलोक नाथ (28) पुत्र भुजबल सिंह नाथ, निवासी ग्राम डांग सुरक्षित हैं। दोनों ट्रैकिंग दलों के साथ गाइड का कार्य करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें