उत्तरकाशी/पुरोला। जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने गांधी वाचनालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया और सफाई का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने किया। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी घनानंद नौटियाल, शीशपाल पोखरियाल, पपेंद्र नेगी, दिनेश गौड़, विजेंद्र नौटियाल, कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, कविता जोगेला, एकादशी देवी, मधु रावत, मनीष, सुधीश पंवार आदि थे।
वहीं पुरोला में पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और दूरसंचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, जगबीर रावत, प्रीतम राणा, जगदेव नेगी, अंकित चौहान, भूपाल गुसाईं मौजूद थे। संवाद