फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री विस के लिए 18 सड़कें स्वीकृत

Tue, 22 Mar 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार भले ही अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, लेकिन यमुनोत्री विधायक काबीना मंत्री प्रीतम पंवार अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्य स्वीकृत कराने में जुटे हैं। उनके प्रयास से मंगलवार को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 18 सड़क निर्माण एवं डामरीकरण तथा एक पुल निर्माण का शासनादेश जारी हुआ।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने दूरभाष पर कहा कि दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाने के लिए सड़क अहम कड़ी है। मंगलवार को भी काबीना मंत्री की पहल पर रौंतल-पुजारगांव, धरासू एचआरटी से जसपुर, थौला से कुमराड़ा मुंडरासेरा, जुणगा से तराकोट, मोरगी-बरेट, थौलदार से बखरेटी, बिसाटगांव से घंडाला, धरासू पुल से दिखोली-अदनी-रौंतल, इंद्रा टिपरी, स्यांसू-मणी, मालना से पुजारगांव, गड़थ मोटर मार्ग, कैंथोगी मोटर मार्ग, कांदला लिंक मार्ग, हरेती से जिनेथ होते हुए पटारा स्यालना, कलोगी-कंडारा, कांडी मोटर मार्ग एवं दौल्याण बैंड से हटनाली तक सड़क निर्माण, विस्तारीकरण एवं डामरीकरण तथा खरादी पैदल झूला पुल निर्माण कार्य का शासनादेश जारी किया गया। काबीना मंत्री पंवार ने पुल एवं सड़कों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें