फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले से महिला गंभीर घायल

Sat, 21 May 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी (पुरोला)
विज्ञापन
उत्तरकाशी के रेक्चा मोरी में भालू के हमले में घायल महिला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मोरी ब्लाक के रेक्चा गांव में भालू ने हमला कर गांव की एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को देहरादून रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रेक्चा गांव निवासी प्रेमपति देवी (30) पत्नी लाखीराम घर के पास ही खेत में गुड़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने झपट्टा मारकर महिला के सिर की खाल उधेड़ डाली। भालू के हमले में महिला के हाथ एवं पैर में भी गंभीर चोटें आयी। घायल महिला को गांव से करीब 15 किमी पैदल पालकी पर बैठाकर जखोल और फिर वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया गया।

जखोल में दूरसंचार सेवा ठप होने की वजह से 108 एंबुलेंस को नहीं बुलाया जा सका। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देेखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें