फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी

Wed, 24 Feb 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़ की अध्यक्षता में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण गोष्ठी में महिलाओं को अपने अधिकारी की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला सभागार में आयोजित गोष्ठी में महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़ ने कहा कि महिलाओं के हित के लिए घरेलू हिंसा को रोकने के लिए सरकार की ओर से कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में रह रही महिलाएं अपने अधिकार की जानकारी नहीं है।

 उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने की बात कही। एडीएम अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियाें का आयोजन तहसील स्तर पर ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी दी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा, महिला आयोग की सदस्य पुष्पा गौतम, वीणा त्रिपाठी, शांति ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें