आजाद मैदान में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को उद्घाटन मैच में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 27-25 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ कोषागार अधिकारी हिमानी स्नेेही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
हैंडबॉल एसोसिएशन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा के बीच खेला गया।
इसमें बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 27-25 पराजित कर जीत हासिल की। मैच में बागेश्वर से नीरज ने 6 तथा मनोज ने 5 गोल किए। दूसरे मैच में देहरादून ने रुद्रपुर को 19-10 से हराया।
इसमें देहरादून की ओर से रितेश ने 6 व अंकित सेमवाल ने 4 गोल दागे। तीसरे मैच में हैंडबॉल एसोसिएशन देहरादून ने चमोली को 16-3 से हराया। मैच में देहरादून से रोहित ने 5 तथा सोहन ने 4 गोल दागे।
प्रतियोगिता का चौथा मैच बुधवार को रुद्रपुर और खटीमा के बीच खेला जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया प्रतियोगिता में राज्य की 9 टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर एलपी सुंदरीयाल, रमाशंकर शर्मा, रघु कुमार रावत, जयदीप आदि मौजूद थे।