जेमर गांव में घास काटने जंगल गई महिला पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
जेमर गांव निवासी सुरेश प्रसाद की पत्नी योगिता देवी (28) शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में घास काट रही थी। इस बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।