फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से खाई में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में घास काटते समय पहाड़ी से गहरी खाई में गिरने से कलोगी गांव की एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कलोगी गांव के पूर्व प्रधान जुधवीर सिंह की पत्नी बीना देवी (35) बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने के लिए थौना तोक के जंगल में गई थी। वहां घास काटते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। साथी महिलाओं द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल बीना देवी को खाई से निकालकर सीएचसी नौगांव पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया। लेकिन देहरादून ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे पति सहित बारह साल की बेटी और छह साल का बेटा छोड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें