फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

विज्ञापन
उत्तरकाशी में राज्य सरकार का पुतला फूंकते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
राज्य सरकार के चार साल पूरे होने वाले दिन को एनएसयूआई ने काला दिवस के रूप में मनाया। शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के गंगा वैली अध्यक्ष सुधीश पंवार ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को चार साल पूरे हो गए हैं। इस अवधि में राज्य के युवाओं के हाथ सिर्फ बेरोजगारी लगी है। रोजगार के सपने दिखाकर राज्य की सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सिर्फ अपने नेताओं को मुख्यमंत्री के तौर पर रोजगार दे रही है। इस मौके पर बलवीर चौहान, भगवान चंद्र, पृथ्वीराज राणा, अभिषेक रमोला, देवांश गुप्ता, देवराज रौतेला, देव पंवार आदि मौजूद थे।
उधर, कर्णप्रयाग में एनएसयूआई ने पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आयुष नेगी, बृजेश, प्रशांत, अमरजीत, नीरज, तेजपाल, प्रियांशु खाली, सूर्यकांत, प्रफुल्ल, मानव मौजूद थे। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें