फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 12 Nov 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सालंग गांव की ललिता अन्य महिलाओं के साथ घास लेने गई थी जंगल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के सालंग गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सालंग गांव निवासी ललिता राणा (36) पत्नी बलवीर सिंह बृहस्पतिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान ऊंचाई से अचानक एक पत्थर गिरकर उनकी गर्दन पर जा लगा जिससे वह घायल हो गई। साथ गई महिलाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने उन्हें हायर सेंटर भेजने के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी थी लेकिन ले जाने से पूर्व उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार जिला अस्पताल पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें