फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: स्कूली बच्चों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

Thu, 12 Nov 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गया गया राज्योत्सव
विज्ञापन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव में बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान लोक संस्कृति और रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक पेश की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में पहुंचे लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोककला और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। समारोह के तहत विभिन्न विभागों की ओर से गोष्ठियां भी आयोजित की गईं, जिनमें विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में पर्यटन विभाग की ओर से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में जोशियाड़ा झील में 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय बेसिक कयाकिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें स्थानीय युवाओं को कयाकिंग की तकनीक, जरूरी कौशल और सुरक्षा मानकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 14 नवंबर को यहां जिला स्तरीय कयाकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
विज्ञापन

वहीं, चिन्यालीसौड़ झील में 12 और 13 नवंबर को दो दिवसीय वाटर पैरासेलिंग इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए जिले में जल आधारित साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने की पहल की जा रही है। आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने के साथ उत्तरकाशी को संस्कृति और साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें