पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी ने बताया कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य की प्रत्येक पट्टी स्तर पर मठ मंदिरों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
22 अप्रैल को भगवान बदरीनाथ के पावन ध्वज के नेतृत्व में राज्य की सभी देव डोलिया एवं निशान हरिद्वार में शाही स्नान करेंगे। पत्रकार वार्ता में गांववासी ने बताया कि श्री देवभूमि उत्तराखंड लोक संस्कृति विरासत शोभा यात्रा समिति की ओर से 22 अप्रैल को हरिद्वार में शाही स्नान का कार्यक्रम तय किया है।
इसमें राज्य की सभी देव डोलियां एवं निशान शामिल होंगे। शाही स्नान की तैयारी के लिए पूरे राज्य का भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर भास्कर डिमरी, संजीव रौथाण, सरदार सिंह, पवन नौटियाल, मोहबत नेगी, जगमोहन पंवार आदि मौजूद रहे।
इधर, यमुना घाटी में आगमन पर नौगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांववासी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव चौहान, पूर्व प्रमुख यशवंत कुमार, सोबेंद्र रावत, अर्जन सिंह आदि मौजूद रहे।