फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मनेरा बाईपास पर जलभराव से आवाजाही हुई मुश्किल

Mon, 06 Jul 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्थान पर 20 मीटर तक भर गया है सड़क पर पानी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के प्रवेश मार्गों में शामिल मनेरा बाईपास सड़क पर जलभराव की समस्या ने आवाजाही को मुश्किल बना दिया है। बरसात शुरू होते ही सड़क के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं जबकि एक स्थान पर करीब 20 मीटर तक सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
मनेरा बाईपास पर जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है। सड़क पर जमा पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है वहीं चारपहिया वाहन भी धीमी गति से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग की ओर से न तो जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई और न ही समय पर नालियों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क किनारे बनी नालियां लंबे समय से घास, मलबे और गंदगी से पटी हुई हैं, जिसके कारण बरसात का पूरा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

विभाग की इस लापरवाही पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें