फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़क चौड़ीकरण से टूटी पेयजल लाइन

Thu, 09 Oct 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के लिए तरस रहे हैं नगरवासी, गहराया संकट
विज्ञापन

पुरोला। नगर पालिका क्षेत्र में पिछले पांच महीनों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे पुरोला–कुफारा मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी करने वाली पुरोला–मेहराना-ढ़काड़ा और कुफारा पेयजल लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जल संस्थान की लगभग पांच दशक पुरानी और जर्जर हो चुकी आठ किमी लंबी पेयजल लाइन पहले भी मरम्मत के सहारे किसी तरह पानी की आपूर्ति पूरी कर रही है। वहीं सड़क चौड़ीकरण के कारण जेसीबी से खोदाई और निर्माण कार्य से लाइन कई बार टूट चुकी है। बार-बार लाइन टूटने और मरम्मत के बावजूद पानी की आपूर्ति में लगातार दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल और नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला से इस संबंध में मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम से पीएमजीएसवाई से पेयजल लाइन क्षतिपूर्ति की धनराशि जल संस्थान को तुरंत दिलाने की मांग की जिससे लोगों को पानी के संकट का सामना न करना पड़े। वहीं लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नगरवासियों को पानी के लिए स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता हरदेव आर्य ने बताया कि लाइन काफी पुरानी है और पाइप जंग लगने से जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और खोदाई के कारण जेसीबी से लाइन बार-बार टूट रही है। क्षतिपूर्ति के लिए पीएमजीएसवाई को दो करोड़ 11 लाख रुपये का इस्टीमेट भेजा है।
विज्ञापन

वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सुभाष दौरियालक का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की क्षतिपूर्ति के लिए इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही यह राशि जल संस्थान को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें