फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी के गांवों में पानी की गुणवत्ता की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच होगी। इसके लिए जल संस्थान महिला निगरानी समितियों को वाटर टेस्टिंग किट उपलब्ध करा रहा है। साथ ही जांच के लिए प्रशिक्षण भी दे रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट में जल संस्थान ने डीएम मयूर दीक्षित के सामने पानी की गुणवत्ता की जांच का प्रदर्शन किया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बीएस डोगरा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल व जल उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया कराना भी प्राथमिकता है। इसके तहत जनपद के 208 राजस्व ग्रामों को वाटर टेस्टिंग किट दी जाएगी। इसमें से अब तक 30 किटें बांटी जा चुकी हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को गांव का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल लाइन व जल स्रोतों से प्राप्त पानी की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। मौके पर लैब टेक्नीशियन शांति और शंकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें