नगर पंचायत के नारी निकेतन मोहल्ले में एक सप्ताह से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। पीने का पानी नहीं मिलने से लोग हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं।
उन्होंने जल संस्थान से जल्द ही नियमित आपूर्ति करने की मांग की है। उन्होंने डीएम से पेयजल लाइन पर हो रहे मरम्मत कार्य की जांच करवाने की मांग की।
नारी निकेतन मोहल्ले के गजेंद्र नौटियाल, सुनील बिजल्वाण, भगत बहादुर, अतर चौहान, लक्ष्मण सिंह आदि का कहना है कि मोहल्ले में एक सप्ताह से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोग हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने नगर की पेयजल योजना के मरम्मती करण कार्य पर भी सवाल उठाते हुए डीएम से इसकी जांच करवाने की मांग की।