निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) एवं निर्माण शाखा पेयजल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यालय में हुई सभा में कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक सूत्री मांग को लेकर शासन स्तर पर कई बार वार्ता होने पर भी सकारात्मक कार्य नहीं किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने मांग पर जल्द कार्यवाही न करने पर सात दिसंबर से पेयजल निगम के कार्यालय में तालाबंदी व 15 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
इस मौके पर परियोजना प्रबंधक सुरेशपाल, एसपी गुप्ता, एसएन नौटियाल, वीके शार्म, टीआर जगूड़ी, हरीश कुड़ियाल, अजय वेलवाल, जितेंद्र सुयाल, सेनिका कुड़ियाल, सुरेश गुसाईं, प्रवेश कुमार, जीएस मटूड़ा, प्रदीप कुमार आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।