फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वाल पेंटिंग से देगी संस्कृति के साथ दे रहे स्वच्छता का संदेश

Wed, 26 Mar 2025 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय संस्कृति के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने के लिए नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र में वाल पेंटिंग की जा रही है। इससे देश-विदेश से आने वाले यात्री स्थानीय संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे। नगर क्षेत्र में अधिकांश सार्वजनिक स्थानों स्थानों पर दीवारों को चिह्नित कर वहां पर वाल पेंटिंग का कार्य करवा रही है।
विज्ञापन

इन दीवारों पर पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते लोक कलाकार, पारंपरिक परिधानों में सजे तांदी नृत्य करते महिला और पुरुष, घर की तिबारियों में अपनी वेषभूषा में बैठी प्रकृति के अलौकिक सुंदरता को निहारती महिलाएं आदि चित्रों को उकेर कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। वाल पेंटिंग कर चित्रकारी का कार्य युवा संदीप रघुवाण कर रहे हैं।
मास्टर ऑफ फाइन आर्ट से पोस्ट ग्रेजुएट संदीप रघुवाण इससे पूर्व भी कई नगर पालिका, नगर पंचायत और सरकारी स्कूलों में वाल पेंटिंग कर स्थानीय संस्कृति के चित्र बनाकर सम्मान पा चुके हैं। अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत का कहना है कि वाल पेंटिंग के माध्यम से दोहरा संदेश दिया जा रहा है। वाल पेंटिंग से लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया जा रहा हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें