फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मानपुर में वॉलीबाल प्रतियोगिता सीजन 2 का शुभारंभ

Sat, 07 Nov 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश, विभिन्न क्षेत्रों की 10 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर में नवयुवक मंगल दल की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता सीजन 2 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान युवाओं ने खेलों को बढ़ावा देने और नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य साजन कोहली और ग्राम प्रधान शंकर भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मातली और यंगस्टार की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मातली की टीम ने तीन अंकों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष विवेक भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर शुभम मराठा, आदित्य भट्ट, रविकांत, धनपाल, दीपक भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें