फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर में खेली भस्म की होली

Wed, 23 Mar 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले के विभिन्न हिस्सों में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह होली मिलन एवं होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अबीर गुलाल के साथ ही होल्यारों ने गीत संगीत से रंग जमाया। पहली बार काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म की होली खेली गई।
विज्ञापन


होली के पावन पर्व पर इस वर्ष पहली बार काशी विश्वनाथ मंदिर में उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म की होली खेली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भस्म से होली खेली गई और श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मंदिर के महंत अजय पुरी, ब्रह्मानंद नौटियाल, खुशाल चौहान, महेश गंगाड़ी, संजय पंवार, मोहन डबराल, किरण पंवार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

हनुमान चौक पर संवेदना समूह की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जयप्रकाश राणा, अजय नौटियाल, हरदेव पंवार, जयप्रकाश नौटियाल, शुभम, धनपाल नाथ, प्रमोद पैन्यूली आदि मौजूद रहे। यहां देर शाम होलिका दहन कर लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


इधर दंडी क्षेत्र में भाजपाइयों व आरएसएस के स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नरेंद्र, गीताराम पैन्यूली, कृष्णानंद, राकेश बंगवाल, महेश पंवार, सत्ये सिंह राणा, विजय बहादुर रावत, विजय संतरी, हरीश डंगवाल आदि मौजूद रहे। उधर नौगांव में ग्रामीण बच्चों ने नगर में होली पर शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें