उत्तरकाशी के सिरोर गांव में पॉलीथीन मुक्त अभियान अंतर्गत जागरुकता रैली निकालती महिलाएं।
- फोटो : UTTER KASHI
जिले को पॉलिथीन मुक्त बनाने की मुहिम के तहत हिमालय पर्यावरण जड़ीबूटी एग्रो संस्थान जाड़ी की ओर से सिरोर गांव में सफाई अभियान चलाया गया। गांव में बेटी संगठन का गठन करते हुए रिया रावत को अध्यक्ष एवं शिवानी गुसाईं को सचिव चुना गया।
रविवार को सिरोर गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जाड़ी संस्था के सचिव द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में हम अपने परिवेश को स्वच्छ रखकर ही पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं।
इस मौके पर सिरोर गांव में बेटी संगठन का गठन किया गया, जिसमें नवींद्र सिंह संरक्षक, रिया रावत अध्यक्ष, अदिति पंवार उपाध्यक्ष, शिवानी गुसाईं सचिव, नेहा भट्ट सहसचिव, मनीषा रावत कोषाध्यक्ष, मनीषा मीडिया प्रभारी चुने गए, जबकि दुर्गा, ऋषभ भट्ट, शिवम, दुर्गेश एवं गौरी को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर शैलेंद्री देवी, मंजू रावत, सरला देवी, अंकितारावत, इंद्रभूषण नौटियाल, रविंद्र राणा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो