फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के हवाई अड्डे सहित अन्य आबादी वाले क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से गुलदार की सक्रियता के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भयभीत लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिशन सिंह कोटवाल, कोमल सिंह चौहान, नागेंद्र पडियार आदि लोगों ने बताया कि लंबे समय से हडियाड़ी, बंधाण गांव, श्रीकोट, बमणती व चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। आलम यह है कि आए दिन गुलदार आबादी वाले क्षेत्रों में घुसकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। बीते बुधवार की रात को गुलदार ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा क्षेत्र निवासी प्यार सिंह के पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। जिसके बाद ।से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पूर्व में भी आसपास के क्षेत्रों में गुलदार आधा दर्जन मवेशियों का शिकार कर चुका है। लोगों ने कहा कि गुलदार की सक्रियता के कारण मवेशियों के साथ ही लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। जिसके चलते लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें