फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री विधायक ने डुंडा में किया जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
डुंडा उत्तरकाशी में जन औषधी केंद्र का शुभारंभ करते विधायक गोपाल रावत। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
डुंडा क्षेत्र के मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जन औषधि केंद्र के साथ ही यहां स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत सेनेटरी पैड मशीन का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

दवाइयों के बेतहाशा खर्चे को देखते हुए भारतीय जन औषधि योजना के तहत जगह-जगह जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने डुंडा ब्लाक मुख्यालय पर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में मरीजों को जेनरिक दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। जो सस्ती होने के साथ ही उपचार में प्रभावशाली हैं। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने यहां स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत सेनेटरी पैड मशीन का लोकार्पण भी किया। इसकी संचालिका संतोष ने बताया कि बीते साल स्थापित की गई इस मशीन से तैयार सेनेटरी पैड राजकीय बालिका इंटर कालेज डुंडा एवं बालिका हाईस्कूल बड़ेथी की छात्राओं को वितरित किए जा रहे हैं। अब बाजार में भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। विधायक ने कहा कि जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इस तरह की योजनाओं से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों से इन योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलकमल निझोन, कमल नेगी, राजेश नेगी, बृजमोहन नौटियाल, कीर्तिनिधि सजवाण आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें