फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्मित रुद्रेश्वर देवता मंदिर में ग्रामीणों ने कलश चढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव विकासखंड के पिसाऊं गांव में नवनिर्मित रुद्रेश्वर देवता मंदिर में ग्रामीणों ने कलश चढ़ाकर प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर के शुद्धिकरण के लिए ग्रामीणों ने हवन व भंडारे का आयोजन भी किया। ग्रामीणों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रेश्वर देवता मंदिर में हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। तीन साल से मंदिर निर्माण का काम चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है। सुबह करीब 9 बजे मंदिर के पुजारी अमन सेमवाल ने कलश चढ़ाया। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रुद्रेश्वर देवता की पालकी को लाया गया। पारंपरिक पहनावे में तैयार महिलाओं ने हारुल एवं तांदी नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने रुद्रेश्वर महाराज, बाबा बौखनाग, महासू देवता, धर्मराज युधिष्ठिर व माता नटारी की एक साथ पांच मूर्तियों के दर्शन किए। इस दौरान देवता के पुजारी सुनील नौटियाल, संकित थपलियाल, पूर्व विधायक मालचंद, जिला पंचायत सदस्य दलवीर चंद, ग्राम प्रधान नैणी वीना देवी, प्रधान कंडाऊं सीमा सेमवाल, मीना रावत, जगमोहन परमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह, सुंदर सिंह उपस्थित थे॥
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें