फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जेई समेत चार कर्मचारियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलमंडी और नागणी-धनपुर में विगत दो-तीन साल से अनियमित जलापूर्ति से गुस्साए उपभोक्ताओं का बृहस्पतिवार को जलसंस्थान कार्यालय पर गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने जेई समेत चार कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे बंधक बनाकर कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। हालांकि शाम को करीब 6.30 बजे अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण माने और ताला खोल दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में पीपलमंडी और नागरणी-धनपुर के ग्रामीण अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान दफ्तर पर धमके। ग्रामीणों ने दफ्तर के अंदर काम कर रहे एक जेई, दो फीडर व एक कर्मचारी को बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे जल संस्थान से कई बार समस्या के निराकरण की मांग कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिससे उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग करते हुए संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की।
शाम को करीब 6.30 बजे एई लोकेंद्र कुमाईं ने पीपलमंडी चिन्यालीसौड़ में बमुंड गाड़ से पाइप लाइन का निर्माण कर 10 जुलाई से आपूर्ति सुचारु कराने, धनपुर नागणी में पेयजल आपूर्ति को कल्याणी पेयजल लाइन से जोड़ने, बड़ेथी धरासू में बनचौरा रोड में टैंक का निर्माण व लाइन जोड़ने का लिखित आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए और अधिकारी-कर्मचारियों को छोड़ दिया। साथ ही आश्वासन के अनुरूप समस्या हल नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों जोत सिंह बिष्ट, सभासद नरेंद्र नेगी, सुमन बडोनी, सुरेंद्र पंवार, मेघचंद रमोला, कीर्तिराम नौटियाल, महावीर रावत, महेश जोशी, प्रदीप रावत, भागवत नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड़ चौड़ीकरण कार्य के दौरान विभाग की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिसकी मांग के अनुरुप क्षतिपूर्ति नहीं मिली। इस कारण पेयजल आपूर्ति में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

दीवाकर डंगवाल, जेई जलसंस्थान कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें