फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव डोलियों के साथ किया ग्रामीणों ने नृत्य

Mon, 22 Aug 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
Villagers dance - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बाड़ागड्डी क्षेत्र के पौराणिक, ऐतिहासिक एवं विकास मेला श्री हरिमहाराज दुधगाडू फुलोई थौलू हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके ग्रामीणों ने विभिन्न गांव से आई देव डोलियों तथा हरिमहाराज के ढोल के साथ नृत्य कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना एवं जीवन की सुख शांति के लिए मनौतियां मांगी।
विज्ञापन


बाड़ागड्डी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़ में आयोजित पौराणिक, ऐतिहासिक एवं विकास मेला श्री हरिमहाराज दुधगाडु फुलोई थौलू का उद्घाटन गंगोत्री विधायक संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पौराणिक मेले हमारी पौराणिक रीति रिवाज, संस्कृति पुरानी सभ्यता को जिंदा रखने के लिए अहम है।

सोमवार को मेेले के दूूसरे दिन मुस्टिकसौड़ मैदान में नागदेवता, खंडद्वारी, हुणेश्वर एवं हरिमहाराज का करीब चार क्विंटल दुग्धाभिषेक कर देव डोलियों के साथ रसौ-नृत्य कर अपनी पौराणिक संस्कृति की यादों को ताजा कर दिया। इस मौके पर मेला पंडाल में क्षेत्र के ग्रामीणों अच्छी फसल की पैदावार एवं जीवन की सुख शांति के लिए देवी डोलियों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कृषि, उद्यान एवं समाज कल्याण समेत विकास जुड़े विभिन्न विभागों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी चंदन पंवार, मुंशी लाल गुसाईं, अतर सिंह,यशवंत पंवार, संतोषी गुसाईं, दलवीर चौहान, शूरवीर सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें