फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 11 Dec 2025 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेटवर्क समस्या से नहीं हो पा रही राशन कार्ड धारकों की केवाईसी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद में अधिकांश ग्रामीण आंचलों में आज भी नेटवर्क की समस्या बनी है जिससे ग्रामीण आंचलों में राशन कार्ड धारकों का केवाईसी नहीं हो पा रही है। इससे राशन विक्रेता उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द ही समस्या का निस्तारण करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिला अध्यक्ष नितिन नौटियाल ने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों का केवाईसी करने के निर्देश जारी किए हैं लेकिन गाजण क्षेत्र के अधिकांश गांव में आज भी नेटवर्क की समस्या बनी है जिससे कार्ड धारकों का केवाईसी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवाईसी नहीं होने से राशन विक्रेता ग्रामीणों को राशन नहीं दे रहे हैं जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने भी आदेश जारी किया है कि केवाईसी नहीं होने पर भी राशन मिलती रहेगी लेकिन राशन विक्रेता अपनी मनमर्जी से राशन नहीं दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। यदि जल्द ही कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया गया तो वे जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। साथ ही क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें