फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के पास वाहनों की आवाजाही हुई मुश्किल

Sun, 31 May 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दलदल और क्षतिग्रस्त हिस्सों में जोखिमभर बनी है आवाजाही
विज्ञापन

आए दिन वाहन फंसने से लग रहा है जाम
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के निकट सड़क की खराब स्थिति यात्रियों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर बने दलदली और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई है। आए दिन वाहन फंसने से लंबा जाम लग रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग स्थायी समाधान के बजाय केवल मिट्टी, बजरी और पत्थर डालकर औपचारिकता निभा रहा है। कुछ ही वाहनों की आवाजाही के बाद सड़क दोबारा खराब हो जाती है और समस्या जस की तस बनी रहती है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, स्थानीय निवासी महावीर पंवार, मनमोहन उनियाल और प्यारे लाल उनियाल ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इसका खामियाजा स्थानीय जनता के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। बड़े वाहनों की तुलना में छोटे वाहन अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सड़क पर बने दलदली हिस्सों में कारें और छोटे व्यावसायिक वाहन फंस रहे हैं जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लगातार बारिश के बीच स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी तक चौड़ीकरण कार्य वाले कई हिस्सों में भी सड़क की स्थिति खराब बनी है।
विज्ञापन

वहीं जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग के कई हिस्सों में पानी बहने और फिसलन बढ़ने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने संबंधित विभागों से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें