फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ब्रेक फेल होने से ऑल वेदर रोड पर पलटी राशन से भरा वाहन

Sat, 16 May 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित चार लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। देहरादून से राशन लेकर जा रहा वाहन शनिवार सुबह चिन्यालीसौड़ में ऑल वेदर बाइपास रोड पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें एक महिला के सिर पर चोट आई है। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पिकअप वाहन शनिवार सुबह चिन्याली चौराहे से लगभग 300 मीटर आगे नगुण की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। वाहन चला रहे 27 वर्षीय विष्णु पुत्र राजू, निवासी हरभजवाला मेहुवाला, बसंत विहार देहरादून ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे पड़े मलबे से टकराकर रोकने का प्रयास किया लेकिन पिकअप मलबे पर चढ़कर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय वाहन में देहरादून निवासी गीता पत्नी स्वर्गीय बैजू संत, अमृता पत्नी राजा साहनी और राजा साहनी पुत्र भोगेंद्र सिंह भी सवार थे। सभी लोग उत्तरकाशी में कूड़ा बीनने का कार्य करते हैं। दुर्घटना में गीता के सिर पर चोट आई जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। थाना प्रभारी धरासू अनूप नयाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना सामने आया है। दुर्घटना के बावजूद ऑल वेदर रोड पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें