फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर झुका बिजली का खंभा बना खतरा

Sat, 16 May 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के समीप एक तारविहीन बिजली का खंभा पिछले करीब एक वर्ष से तिरछी है जो आने-जाने वालों के लिए खतरे का कारण बना है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मंगल सिंह रावत ने बताया कि पैदल मार्ग पर बिजली के खंभे से विद्युत आपूर्ति पहले ही हटा दी गई थी लेकिन इसके बावजूद विभाग ने अब तक खम्भे को हटाने या बदलने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले साल से लगातार झुका यह खंभा अब बरसात के दौरान और अधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री यात्रा सीजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस पैदल मार्ग से आवाजाही करते हैं। लोगों का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें