मस्ताड़ी गांव में लगातार बढ़ रही भू-धंसाव की समस्या और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर मामला गरमा गया है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाते हुए पूर्व प्रधान ने विरोध का यह तरीका अपनाया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मस्ताड़ी गांव के पूर्व प्रधान सत्यानारायण सेमवाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़ गए। उनकी प्रमुख मांग गांव का विस्थापन और लगातार हो रहे भू-धंसाव की समस्या का समाधान करना है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम शालिनी नेगी मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम उनसे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है।
सत्यानारायण सेमवाल का कहना है कि मस्ताड़ी गांव में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। ऐसे में गांव के विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बाड़ागड्डी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मस्ताड़ी में प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।