फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास हुआ भूस्खलन, रास्ता बंद...BRO की टीम काम में जुटी; कैमरे में कैद वीडियो

Thu, 14 Mar 2024 01:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Landslide: उत्तरकाशी में गुरुवार को भूस्खलन हुआ है। गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन होने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।
 
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। गुरुवार को चटक धूप में ही दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हाईवे पर झाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन होने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Dehradun : चकराता में बड़ा हादसा, यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत और तीन घायल
विज्ञापन


सूचना पर बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों बारिश व बर्फबारी हुई। जिसके बाद चटक धूप में यहां भूस्खलन हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान कोई वाहन या राहगीर हाईवे से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें