फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना जारी

Tue, 24 Mar 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का वेतन विसंगति दूर करने, डिप्लोमा इंजीनियर्स की पदोन्नति के लिए समानांतर व्यवस्था सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगों का निस्तारण न होने तक धरना अनिश्चितकालीन रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्य संघ भवन में एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। साथ ही मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। संघ लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने, एसीपी का लाभ सहित 27 सूत्री मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर लोकेंद्र बिष्ट, दरबान सिंह सरियाल, प्रदीप मटूड़ा, संदीप भट्ट, राखी खंडूड़ी, अरुण नौटियाल, सोनम मटूड़ा, आराधना मौजूद रही। संवाद
नई टिहरी। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे भी जारी रही। कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मांग के समर्थन में लोनिवि नई टिहरी के अतिथि गृह परिसर में धरना दिया। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ टिहरी शाखा के अध्यक्ष जेपी भट्ट ने कहा कि इंजीनियर्स लंबे समय से मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मांगों पर सुनवाई हो रही है। इस मौके ईई अविनाश सैनी, आशीष मित्तल, ऊषा भंडारी, स्वाति चौहान, विनय कुमार, छत्रपाल, दुर्गेश सिंह, अवतार सिंह गुलेरिया, अरुण कुमार, राजेंद्र सोढ़ी, शक्ति आर्य, सतेंद्र पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें