फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने घाटों में चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 30 Mar 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
Uma Bharti - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने जिले के प्रमुख घाटों केदराघाट, मणिकर्णिका घाट, जड़भरत घाट का निरीक्षण किया। सभी घाटों का नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत सुंदरीकरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के सभी अधिकारियों ने घाटों पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


चंडी देवी मंदिर में साधना के लिए उत्तरकाशी पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि उनका चार अप्रैल तक यहां रुकने का कार्यक्रम हैं। मुखबा से दो किमी आगे चंडी देवी मंदिर में वह साधना करेंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बीच संसद चल रही है, लेकिन वह बाकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बताकर यहां आई हैं। संसद में सवाल जवाब के लिए उनके दो राज्य मंत्री हैं, लेकिन अगर इस बीच संसद में कोई विधेयक आता है तो वह वोटिंग के लिए लौटेंगी।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उमा भारती ने नगर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष की ओर से जब यह शिकायत की गई कि पालिका क्षेत्र में नमामि गंगे के तहत होने वाले कार्यों में उन्हें अवगत नहीं कराया गया, तो केंद्रीय मंत्री ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को योजना की बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाने को कहा। डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम यात्रा के प्रारंभ होने व मां गंगा के कपाट खुलने के बाद गंगा आरती का सीधा प्रसारण गंगोत्री से किया जाएगा।
विज्ञापन


अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र में चल रहे अवैैध बूचड़खाने बंद करने के संबंध में केंद्रीय मंत्री उमा भारती को ज्ञापन दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने डीएम को निर्देश देते हुए अवैध बूचड़खानों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही वैध मीट के दुकानदार भी अगर अपना कचरा नदी में फेंकते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें