फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम उत्तरकाशी में

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय संकल्प यात्रा के समापन पर आज उत्तरकाशी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य दिग्गज जुटेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का जोशियाड़ा में समापन होगा। सभी वीवीआईपी मातली हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग से होते हुए आएंगे। इसके लिए प्रशासन ने रूट मैप तैयार किया है। बुधवार को दिनभर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी जनपद की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं संभावना जताई जा रही है कि कार्यक्रम के दौरान सीएम उत्तरकाशी के लिए कुछ विशेष घोषणा भी कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सीएम करीब 75 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे, जिनकी लागत करीब 110 करोड़ है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने अभ्यास किया। रक्षामंत्री प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने किया यातायात व्यवस्था में बदलाव
जनपद मुख्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह बदलाव सिर्फ कार्यक्रम के दिन ही लागू रहेगा।
विज्ञापन

एसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले के लिए धरासू से आने वाले वाहन बड़ेथी बाईपास-मनेरा-बैराज तिराहा से होकर एनआईएम तिराहा-विकास भवन तिराहा-चौहान बैंड से इंद्रावती पार्किंग में पार्क होंगे। बाद में इसी रूट से वाहन वापस जाएंगे। भटवाड़ी की तरफ से आने वाले वाहन तेखला बाईपास से डायवर्ट होते हुए मांडो तिराहा-तिलोथ तिराहा-चौहान बैंड से इंद्रावती पार्किंग में पार्क होगा और इसी रूट से वाहन वापस जाएंगे। यह व्यवस्था मानपुर से आने वाले ट्रैफिक पर भी लागू होगी। साल्ड ऊपरी कोट से आने वाले वाहन दरबार बैंड के नीचे और पुलिस लाइन वाली रोड पर पार्क होंगे तथा यहीं से वापस हो जाएंगे। वीआईपी वाहन बैराज के बगल में कन्सेंण पार्किंग में पार्क होंगे। मातली धरासू की तरफ से आने वाली रूटीन बसें व अन्य वाहन बड़ेथी बाईपास से बड़ेथी सुरंग होकर उत्तरकाशी आएंगे। उत्तरकाशी से धरासू जाने वाले रुटीन वाहनों के लिए रूट ज्ञानसू, बड़ेथी सुरंग, बडेथी बाईपास से मातली रहेगा। वीआईपी भ्रमण के समय ट्रैफिक मूवमेंट जीरो रखा गया है। भटवाड़ी की तरफ से आने वाला रुटीन ट्रैफिक भद्री तिराहा तक आवागमन कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें