फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोरी और बड़कोट अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनाघाटी के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विभाग ने पहल तेज कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी और बड़कोट में जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए जिला योजना के तहत धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और मशीनों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। दोनों अस्पतालों में सुविधा शुरू होने से खासकर गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी, उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जनपद के चिकित्सालयों में साज-सज्जा और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी धनराशि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी और बड़कोट के लिए अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी जाएंगी। मशीनों की खरीद के बाद दोनों अस्पतालों में इन्हें स्थापित कर जांच सुविधा शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में यमुनाघाटी के उप जिला चिकित्सालय पुरोला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। मोरी और बड़कोट में भी मशीनें स्थापित होने के बाद यमुनाघाटी के चार प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे दूरस्थ गांवों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलेगी। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को समय पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें